


जन सुराज मेधा छात्रवृत्ति
बिहार जैसे गरीब और पिछड़े राज्य में व्यवस्था की कमी और आर्थिक तंगी की वजह से ज्यादातर लड़कियां 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ देती हैं और उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। ऐसी छात्राओं की मदद के लिए ही जन सुराज की एक पहल है जन सुराज मेधा छात्रवृत्ति। इस छात्रवृत्ति के लिए बिहार की 100 लड़कियों को चयनित किया गया जिससे कि वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
महात्मा गांधी का मानना था कि महिलाओं को शिक्षित करने से परिवार और समाज सशक्त होगा। जन सुराज मेधा छात्रवृत्ति गांधीजी के सपने को साकार करने के लिए जन सुराज की एक पहल है। गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर इस सामाजिक एवं शैक्षणिक भेदभाव को दूर करने के लिए जन सुराज अभियान प्रतिबद्ध है। जन सुराज मेधा छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र के उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस सहयोग राशि से छात्राएं अपनी पढ़ाई का खर्च उठा सकेंगी और नए अवसर तलाश कर अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकेंगी।
बिहार की रहने वाली कोई भी महिला जिनकी अधिकतम उम्र 25 वर्ष हो और 12वीं पास या 12वीं की परीक्षा दे रही हो । कॉलेज और विश्विद्यालय में पढ़ने वाली या प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाली कोई भी छात्रा इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकती है। गैप ईयर की छात्राएं भी इसके लिए आवेदन कर सकती है । राज्य या राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी इस छात्रवृति के आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। छात्रवृति से मिली राशि का उपयोग कॉलेज और विशविद्यालय की फीस प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए किया जा सकता है।
जन सुराज मेधा छात्रवृति के लिए आवेदन करने की तिथि 02 फरवरी,2023 है। इस छात्रवृति के मेरिट लिस्ट की घोषणा 08 मार्च,2023 को होगा। चयनित छात्राओं की छात्रवृति 01 अप्रैल, 2023 से शुरू हो जायेगा।
मेधा छात्रवृत्ति
एक झलक में
-
100
कुल छात्रा
-
150K
कुल छात्रवृत्ति
-
1 वर्ष
कुल अवधि
-
27761
कुल पंजीकरण