
Jan Suraaj Press Release
सारण। जन सुराज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सारण जिले के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है
जन सुराज प्रेस नोट
दिनांक- 5 अप्रैल 2026
स्थान- सारण
जन सुराज पार्टी सारण के जिलाध्यक्ष बने आनंद मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बोले - इनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा
सारण। जन सुराज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सारण जिले के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। पार्टी ने आनंद मोहन सिंह को सारण का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज पार्टी में संगठन के पुनर्गठन का कार्य जारी है और उसी के तहत सारण जिले में भी एकल पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि आनंद मोहन सिंह के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके नेतृत्व में सारण में जन सुराज पार्टी और अधिक सशक्त होगी। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
वहीं, बिहार में कानून और व्यवस्था पर तंज कसते हुए मनोज भारती ने कहा कि प्रदेश के नेता प्रशासन और कानून को भूलकर अपना चेहरा चमकाने में लग जाए तो फिर सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है, बिहार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है इसके बाद भी सरकार आंख मूंद करके बैठी है।
वही, सारण में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी 2 दिन पहले ही एक खबर आई की सारण के एक अस्पताल में नाबालिग बच्ची के साथ अस्पताल के ही कर्मचारियों ने दुष्कर्म किया। अब उस बच्ची और उसके परिवार की कोई जानकारी नहीं मिल रही है कि आखिर प्रशासन ने उसे कहां भगा दिया और स्थानीय प्रशासन आरोपीयों को गिरफ्तार करने के बजाय मामले को दबाने में लगी हुई है। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सरवर अली, पद्मा ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे शेयर करें

भोजपुर में अगलगी से प्रभावित किसानों से मिले जन सुराज के वरिष्ठ नेता सरवर अली, मुआवजे की उठाई मांग
4 Apr 2026

पूर्वी चंपारण में शराबकांड के पीड़ितों से मिले जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, बोले- बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर लागू
3 Apr 2026

नालंदा नूरसराय में महिला के साथ दुर्व्यवहार मामला: किशोर कुमार मुन्ना ने सरकार को घेरा, बोले- बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं
2 Apr 2026