
Jan Suraaj Press Release
भोजपुर। जिले के बिहिया प्रखंड के बनाही गांव में आग लगने से प्रभावित किसानों से मुलाकात करने जन सुराज पार्टी के नेता पहुंचे
जन सुराज प्रेस नोट
दिनांक: 4 अप्रैल 2026
स्थान: भोजपुर
भोजपुर में अगलगी से प्रभावित किसानों से मिले जन सुराज के वरिष्ठ नेता सरवर अली, मुआवजे की उठाई मांग
भोजपुर। जिले के बिहिया प्रखंड के बनाही गांव में आग लगने से प्रभावित किसानों से मुलाकात करने जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता सरवर अली एवं पद्मा ओझा समेत पार्टी के कई अन्य नेता शनिवार को मौके पर पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने आग से क्षतिग्रस्त फसलों की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित किसानों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। अगलगी की इस घटना में करीब 150 बिघा फसल जलकर नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मौके पर सरवर अली ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में जन सुराज पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित किसानों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सभी प्रभावित किसानों का शीघ्र सर्वे कराकर उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, पद्मा ओझा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में त्वरित राहत अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान फसलों का बीमा कराने की मांग की। मौके पर पार्टी के नेता कौशलेंद्र सिंह, रुपेश मिश्रा, डॉ कुणाल, धर्मेंद्र पाण्डेय, सौरव यादव, अनुरानी झा, कमलेश सिंह, विजय मिश्रा, शैलजा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
इसे शेयर करें

जन सुराज पार्टी सारण के जिलाध्यक्ष बने आनंद मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बोले - इनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा
5 Apr 2026

पूर्वी चंपारण में शराबकांड के पीड़ितों से मिले जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, बोले- बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर लागू
3 Apr 2026

नालंदा नूरसराय में महिला के साथ दुर्व्यवहार मामला: किशोर कुमार मुन्ना ने सरकार को घेरा, बोले- बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं
2 Apr 2026