राजनीति की नई दिशा, बिहार के नए भविष्य के लिए
जन सुराज का संकल्प
दशकों की सुस्ती को तोड़कर, एक सशक्त प्रदेश के निर्माण का संकल्प। जहाँ मिले सम्मान और शिक्षा।
शिक्षा और रोजगार आधारित राजनीति, न कि जाति और धर्म। हम चाहते हैं कि बिहार का युवा यहीं टिके।
एक ऐसी व्यवस्था जहाँ कमाने के लिए पलायन की मजबूरी न हो। सम्मानजनक समृद्धि ही हमारा लक्ष्य है।
6 मूलभूत स्तंभ
शिक्षा
15 वर्ष से कम उम्र के हर बच्चे के लिए आत्मनिर्भर बनाने वाली विश्वस्तरीय शिक्षा।
रोजगार
युवाओं को कौशल और पूंजी से जोड़कर यहीं रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करना।
पलायन मुक्ति
एक ऐसा बिहार जहाँ किसी को रोजी-रोटी के लिए अपनी मिट्टी न छोड़नी पड़े।
महिला शक्ति
महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन के लिए आसान ऋण और उद्यमिता प्रशिक्षण देना।
कृषि
खेती को आधुनिक नीतियों से जोड़कर किसान की कमाई को सम्मानजनक बनाना।
बुजुर्ग सम्मान
वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार।
जनता सिर्फ वोटर नहीं, भागीदार है
जन सुराज की राजनीति लोगों को बाँटने के लिए नहीं, बल्कि परिवारों का भविष्य सँवारने के लिए है। हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जहाँ जनता केवल चुनाव के दिन याद आने वाला 'वोटर' न हो, बल्कि विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बने।
एक नई दिशा। एक नया बिहार।
सही लोग, सही सोच, सामुहिक प्रयास
एक नए बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें
हमारे विजन से जुड़ने एवं जन सुराज को सहयोग करने के लिए अभी डायल करें: 91216 92126
