
Jan Suraaj Press Release
शिवहर। जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की
जन सुराज प्रेस नोट
दिनांक: 29 मार्च 2026
स्थान: शिवहर
जन सुराज का शिवहर संगठन विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा; रामधार शाह बने जिला अध्यक्ष, राम प्रवेश सिंह महामंत्री, राघवेन्द्र कुमार को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी
शिवहर। जन सुराज पार्टी ने सोमवार को शिवहर जिले में अपने संगठन के विस्तार को मजबूत करते हुए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा की गई। घोषित पदाधिकारियों में रामधार शाह को जिलाध्यक्ष, राम प्रवेश सिंह को जिला महामंत्री तथा अजय सिंह को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वीनू सिंह को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कुश द्विवेदी को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और विजय शंकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा, मुन्ना तिवारी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सुधीर कुमार गुप्ता को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आशुतोष यादव को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, भीखू शाह को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, पृथ्वीनाथ बैठा को अंबेडकर मंच अध्यक्ष तथा एमडी नेहाल को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने लवली प्रसाद और राघवेन्द्र कुमार को मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है। वहीं, जिले के सलाहकार समिति की जिम्मेदारी महंत शंभु नारायण दास, दोमा साह, सरोज झा, हरिचरण महतो और आले अहमद खान को दी गई है।
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जन सुराज ने बड़े स्तर पर संगठनात्मक सुधार की प्रक्रिया शुरू की थी। चुनाव के पश्चात पार्टी ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक की सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। इसके बाद से हर जिले में जन सुराज के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है।
इसे शेयर करें

जन सुराज पार्टी सारण के जिलाध्यक्ष बने आनंद मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बोले - इनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा
5 Apr 2026

भोजपुर में अगलगी से प्रभावित किसानों से मिले जन सुराज के वरिष्ठ नेता सरवर अली, मुआवजे की उठाई मांग
4 Apr 2026

पूर्वी चंपारण में शराबकांड के पीड़ितों से मिले जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, बोले- बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर लागू
3 Apr 2026