
Jan Suraaj Press Release
बेगूसराय। जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की
जन सुराज प्रेस नोट
दिनांक- 2 अप्रैल 2026
स्थान- बेगूसराय
जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को बेगूसराय में अपने संगठन के विस्तार को मजबूत करते हुए जिला संगठन पदाधिकारियों की घोषणा की। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बेगूसराय के कपासिया चौक के पास स्थित पार्टी ऑफिस में की। घोषित पदाधिकारियों में सोनू शंकर को संगठन जिलाध्यक्ष, मजहर अली को जिला महामंत्री व भारत भूषण उर्फ भोला पाठक को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, किरण कुमारी को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अगम कुमार को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और हीरा लाल महतो को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा, डॉ आनन्द कुमार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अवधेश जायसवाल को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कैलाश किशोर सिंह निधि को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अरूण सहनी को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, राजेंन्द्र मलिक को अंबेडकर मंच अध्यक्ष व मों अंजारुल हक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने प्रमोद पाठक और रुपम कुमारी को मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है। जिले की सलाहकार समिति में विश्वनाथ राय, अरुण पासवान, राम सागर साहनी, मो. अनवर हैरान और माधुरी देवी को शामिल किया गया है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन: मनोज भारती
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए प्राथमिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। इन प्राथमिक सदस्यों की सहमति के बाद पंचायत समिति का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में जन सुराज के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे शेयर करें

जन सुराज पार्टी सारण के जिलाध्यक्ष बने आनंद मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बोले - इनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा
5 Apr 2026

भोजपुर में अगलगी से प्रभावित किसानों से मिले जन सुराज के वरिष्ठ नेता सरवर अली, मुआवजे की उठाई मांग
4 Apr 2026

पूर्वी चंपारण में शराबकांड के पीड़ितों से मिले जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, बोले- बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर लागू
3 Apr 2026