
Jan Suraaj Press Release
समस्तीपुर। जन सुराज पार्टी ने रोसड़ा में संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की
जन सुराज प्रेस नोट
दिनांक- 2 अप्रैल 2026
स्थान- रोसड़ा
जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को रोसड़ा में अपने संगठन के विस्तार को मजबूत करते हुए जिला संगठन पदाधिकारियों की घोषणा की। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने रोसड़ा के सिनेमा चौक पर स्थित मौर्या होटल में की। घोषित पदाधिकारियों में सत्यनारायण यादव को संगठन जिलाध्यक्ष, डॉ. शंभू सिंह को जिला महामंत्री व महेश कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अविता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रभात कुमार शर्मा को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और वेद प्रकाश यादव को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा, प्रो. मदन प्रसाद सिंह को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संतोष गुप्ता को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष,
बाल मुकुन्द सिंह को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राम प्रवेश शाहू को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, राजेन्द्र पासवान को अंबेडकर मंच अध्यक्ष व मो. कुरैश को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने श्याम सुन्दर पासवान और डॉ. अनामिका देवी को मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है। जिले की सलाहकार समिति में मो. ज़की, राम प्रवेश चौधरी, प्रो. सुरेश झा, अजीत झा और राम शंकर भारती
को शामिल किया गया है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन: मनोज भारती
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए प्राथमिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। इन प्राथमिक सदस्यों की सहमति के बाद पंचायत समिति का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में जन सुराज के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे शेयर करें

जन सुराज पार्टी सारण के जिलाध्यक्ष बने आनंद मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बोले - इनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा
5 Apr 2026

भोजपुर में अगलगी से प्रभावित किसानों से मिले जन सुराज के वरिष्ठ नेता सरवर अली, मुआवजे की उठाई मांग
4 Apr 2026

पूर्वी चंपारण में शराबकांड के पीड़ितों से मिले जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, बोले- बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर लागू
3 Apr 2026