
Jan Suraaj Press Release
सीतामढ़ी। जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की
जन सुराज प्रेस नोट
दिनांक- 30 मार्च 2026
स्थान- सीतामढ़ी
जन सुराज का सीतामढ़ी संगठन विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा; गोपाल झा बने जिलाध्यक्ष, विजेन्द्र राय महामंत्री, नरेन्द्र कुमार और निखत फातिमा को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी
सीतामढ़ी। जन सुराज पार्टी ने सोमवार को सीतामढ़ी जिले में अपने संगठन के विस्तार को मजबूत करते हुए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सीतामढ़ी के भूपभैरो में स्थित जिला कार्यालय में की। घोषित पदाधिकारियों में गोपाल झा को जिलाध्यक्ष, विरेन्द्र राय को जिला महामंत्री तथा ब्रजेश शाह को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सावित्रि प्रसाद को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सुनील पासवान को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और वीरेन्द्र कुमार ठाकुर को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ राजेश सुमन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, हरिकिशोर गुप्ता बने व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष
डॉ राजेश सुमन को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हरिकिशोर गुप्ता को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अशोक यादव को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राम बल्लभ सहनी को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, ब्रजेश माझी को अंबेडकर मंच अध्यक्ष तथा जकाउल्लाह जकी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने नरेन्द्र कुमार और निखत फातिमा को मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है। वहीं, जिले के सलाहकार समिति की जिम्मेदारी राम कृपालु शर्मा, जीबछ शाह, गणेश सहनी, जमालुद्दीन दानिश और राम भरोसे पासवान को दी गई है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए नई टीम का हुआ गठन: मनोज भारती
पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जन सुराज ने बड़े स्तर पर संगठनात्मक सुधार की प्रक्रिया शुरू की थी। चुनाव के पश्चात पार्टी ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक की सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। इसके बाद से हर जिले में जन सुराज के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। बता दें कि कार्यक्रम में जन सुराज के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसे शेयर करें

जन सुराज पार्टी सारण के जिलाध्यक्ष बने आनंद मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बोले - इनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा
5 Apr 2026

भोजपुर में अगलगी से प्रभावित किसानों से मिले जन सुराज के वरिष्ठ नेता सरवर अली, मुआवजे की उठाई मांग
4 Apr 2026

पूर्वी चंपारण में शराबकांड के पीड़ितों से मिले जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, बोले- बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर लागू
3 Apr 2026